धनरुआ: हुलाश्चक वीर में पुल निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
सोमवार 6 अप्रैल 2026 समय लगभग 4:00 बजे वीर पंचायत के हुलाश्चक वीर गांव में निर्माणाधीन पुल को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है और गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि पुल के निर्माण में सरिया (छड़) का इस्तेमाल तक नहीं किया