ग्वालियर गिर्द: होटल क्लार्क इन और रेडिसन में मिली घटिया खाद्य सामग्री, हजारों का चालान
कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया,कई नामी गिरामी होटल में गंदगी मिली। निगम के अधिकारियों के साथ मदाखलत अमला भी इस दौरान मौजूद रहा। न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत मिश्रा के नेतृत्व में होटल क्लार्क इन और रेडिसन में आकस्मिक चेकिंग की गई यहां होटल में बदबूदार पनीर गंदा खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थ सब स्टैंडर्ड के मिले है।