इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने राजकुमार हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Iglas, Aligarh | Oct 1, 2026 इगलास कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही गांव जवार में राजकुमार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अनू बरेली-मथुरा हाईवे कट से सुबह 4 बजे पकड़ा गया, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद इगलास पुलिस ने गांव जवार में हुई राजकुमार हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अनू को गिरफ्तार कर लिया है।