जमुई: लालपुर में आग का कहर: तेज हवा से झोपड़ी जल गई, लाखों का हुआ नुकसान
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 लालपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब आग लगने से अफरातफरी मच गई। गांव निवासी मुन्ना यादव के पुंज में अचानक आग लग गई, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलते हुए पास में रहने वाले लखन यादव की फूस की झोपड़ी तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।