बोध गया: बोधगया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
Bodh Gaya, Gaya | Oct 19, 2026 बोधगया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन माया सरोवर से शुरू होकर शहर के प्रमुख सड़क मार्गों से गुजरते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन के माध्यम से संगठन की एकजुटता और अनुशासन का संदेश दिया गया।