बड़हिया: बड़हिया में पुलिस ने दो फरार वारंटी के घर किया कुर्की
रविवार को बड़हिया पुलिस ने दो फरार वारंटी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. अपराह्न 5 बजे बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद में बताया कि इंद्र टोला में स्वर्गीय सुरेश झा के पुत्र विष्णु कुमार झा के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई. इसके अलावे रामचरण टोला में राम तपस्या सिंह की पत्नी जानकी देवी के घर कुर्की किया गया. शनिवार को भी धनराज टोला में कुर्की हुआ.