चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के 27 केंद्रों पर होगी JPSC प्रारंभिक परीक्षा, 11,023 परीक्षार्थी लेंगे भाग
पश्चिमी सिंहभूम जिलामें 19 अप्रैल (रविवार) को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 11,023 परीक्षार्थी शामिल होंगे।