कुडू: सलगी पंचायत में BDO मधुश्री मिश्रा ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, सिंचाई कूप जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
Kuru, Lohardaga | May 30, 2025 लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू प्रखंड की बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे सलगी पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम बागवानी योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना सहित कई अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।