कुडू: लोहरदगा की स्नेहा कुमारी ने मैट्रिक में किया शानदार प्रदर्शन, 96.8% अंकों के साथ बनी राज्य की 8वीं टॉपर
Kuru, Lohardaga | May 29, 2025 लोहरदगा जिले की बेटी स्नेहा कुमारी ने झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्यभर में आठवां स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद गुरुवार शाम 5:00 बजे गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने स्नेहा की सफलता पर गर्व जताया। स्नेहा ने बताया कि वह भविष्य में आईआईटी में दाखिला लेकर देश और समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं।