नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सोमवार को अपराह्न करीब 2 बजे प्रखंड अंतर्गत कई उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की स्थित का अवलोकन किया साथी ही केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी भी देखी|