नारायणपुर: बीपीओ ने उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
नारायणपुर स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय का बीपीओ सावित्री किस्कू ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक भी इस दौरान मौजूद थे।