मैनपुरी: मैनपुरी में साइबर सेल और साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मैनपुरी साइबर सेल एवं साइबर क्राइम पुलिस ने जस्ट डायल पर कोल्ड ड्रिंक की डीलरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त को लेकर एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने अभियुक्तों के चेहरे मीडिया के सामने बेनकाब करते हुए मामले की जानकारी दी है।