मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
बेवर थाना क्षेत्र के नगला ठकुरी निवासी अजय उर्फ लालू पुत्र हाकिम सिंह ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक अजय उर्फ लालू के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।