मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में करंट से पति की मौत, पत्नी का उपचार जारी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
भोगांव थाना क्षेत्र के नगला खरा निवासी निलेश पुत्र कप्तान सिंह अपने निर्माणधीन मकान में काम कर रहे थे। तभी 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूटकर उनके घर पर गिर गया। जिससे निलेश की मौत हो गई तो वहीं उनकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घायल पत्नी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।