मैनपुरी: साइबर सेल और साइबर थाना क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
साइबर सेल और साइबर थाना क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए तीनों आरोपीयो के पास से पुलिस ने फ्रॉड किया हुआ सामान भी बरामद किया है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने बेनकाब किया है।