कोईलवर: बहियारा पहाड़ी बाबा घाट पर सोन नदी में डूबने से मैट्रिक छात्र की हुई मौत, दो युवकों को बचाया गया
चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा स्थित श्री नरसिंह बाला जी मंदिर के समीप पहाड़ी बाबा घाट पर रविवार को सोन नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूबने लगे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची किशोर को CHC कोईलवर लेकर पहुंची जहां शाम 7:00 डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।