LIC ब्रांच कांगड़ा में मनाया गया अभिकर्ता सम्मान दिवस
वीरवार को कांगड़ा स्थित एलआईसी शाखा में संस्थान की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर अभिकर्ता सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिमला डिवीजन से आए मार्केटिंग मैनेजर डी आर ठाकुर द्वारा शाखा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार भाटिया ने डिवीजन से आए हुए उच्च अधिकारियों का स्वागत किया।
मार्केटिंग मैनेजर ने हाल ही में लॉन्च हुए दो नए प्लान के बारे में अभिकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान ने ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इन प्लान को शुरू किया है जिसका आने वाले समय में उनको बहुत फायदा मिलेगा।
इस मौके पर सबसे पहले पूरे शिमला डिवीजन में MDRT क्वालीफाई करने वाले राकेश कुमार को एमएम द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही शाखा के दूसरे MDRT क्वालीफाई राजेंद्र सैनी को भी सम्मानित किया गया। सम्मान की इस श्रृंखला में वरिष्ठ CLIA रमेश पांजला, तिलक राज, वरिष्ठ अभिकर्ता केवल चौधरी, वंदना कुमारी, निशा मोंगरा, केवल सोंखला, बीमा सखी अनुराधा, राजीव कुमार, राखी गौतम, अश्वनी कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा पबंधक अजय सेन, उप शाखा प्रबंधक राहुल बोध, विकास अधिकारी डीपी कश्यप, पीके शर्मा, परमजीत सिंह, विवेक वर्मा, रोहित कुमार, पियूष गोयल, शंभू कोंडल श्वेता ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे उपस्थित रहे।
कांगड़ा से सुमन महाशा की रिपोर्ट