बोध गया: बोधगया में होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगी, अपहरण का आरोप, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
बोधगया में एक होटल संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिकेत कुमार ने बताया कि कुछ युवकों ने होटल से बाहर बुलाकर रंगदारी मांगी और विरोध करने पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों के पहुंचने और शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।