मुरम की खदान धंसी, मलबे में दबकर 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
घुवारा। बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर में मुरम की खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। खदान के मलबे की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बल्लू यादव पिता नत्थू यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मुरम की खदान में मौजूद था, तभी अचानक खदान धंस गई और वह मलबे में दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बमनौरा थाना प्रभारी टीआई कृपाल सिंह मार्को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Buxwaha, Chhatarpur | Nov 15, 2026