बीरपुर: नौलागढ़ के पास सघन वाहन जांच, 35 वाहनों की तलाशी ली गई
वीरपुर-बेगूसराय-संजात पथ पर रविवार को दोपहर करीब दो बजे नौलागढ़ के समीप पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 35 वाहनों की जांच की गई।अभियान का नेतृत्व नौला पुलिस पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित विभिन्न वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली।