मौ: मौ ग्वालियर रोड पर सपेरा समाज ने श्मशान घाट की मांग के लिए शव रखकर लगाया जाम
Mau, Bhind | May 13, 2026 मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत मौ ग्वालियर रोड पर मौ में बुधवार को लगभग 4:00 बजे सपेरा समाज के लोगों ने श्मशान घाट की मांग को लेकर मृतक का शव ग्वालियर रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया।सूचना लगते ही मौ थाने का पुलिस बल एवं तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाईस दी। और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला