थरथरी: अनंतपुर गांव में नैनो उर्वरकों से धान की खेती बनेगी अधिक लाभकारी, रासायनिक खाद पर घटेगी निर्भरता
प्रखंड के अनंतपुर गांव में गुरुवार की दोपहर 1 बजे प्रगतिशील किसान संजय कुमार के खेत पर धान की रोपाई के दौरान इफको के नैनो डीएपी, नैनो यूरिया एवं बायोडिकंपोजर के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश कुमार ने किसानों को बताया कि रोपाई से पूर्व बिचड़े का जड़ उपचार नैनो डीएपी से किया गया। साथ ही खेत में बायोडिकंपोजर का प्रयोग कराया गया।