बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बानखाने के रहने वाले एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, मुकदमा कराया गया दर्ज
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बानखाने के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार की देर रात पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।