बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटा फरीदपुर रोड पर बाइक फिसलने से व्यक्ति हुआ घायल
बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटा फरीदपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई ।जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।जमील अहमद पुत्र नन्हे निवासी कस्बा मोहम्मदपुर थाना बहेड़ी के रहने वाले ने बताया कि वह अपने घर आ रहे थे ,बाइक की स्पीड ज्यादा होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसल गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए ।