नवाबगंज: बाराबंकी रेलवे स्टेशन से रेलवे स्क्रैप की कथित अवैध निकासी पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्रवाई
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रेलवे स्क्रैप की कथित अवैध निकासी के मामले में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है।मंगलवार देर रात आरपीएफ ने एक पिकअप वाहन से रेलवे का लोहा स्क्रैप बरामद किया और सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई सब इंस्पेक्टर रवि मिश्रा के नेतृत्व में की गई।