जमुई: खैरा थाना की महिला दरोगा ने कांड में नाम नहीं जोड़ने के एवज में ₹7500 लिए, पैसे की लेनदेन का ऑडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Apr 4, 2026 ख़ैरा थाना कांड संख्या 85/ 26 से अलग रहना है तो आठ हजार रुपया देना होगा, नहीं तो कांड में नाम जोड़ दिया जाएगा। उक्त धमकी भरी बातें ख़ैरा की महिला दरोगा जयश्री से सुनने के बाद पीड़ित श्यामदेव गोस्वामी हक्का- बक्का रह गए और बिचौलिया अमित कुमार के कहने पर 7500 रुपया भेज दिया। इस सारे कारनामे का आडियो क्लिप भी शनिवार की शाम 4:00 बजे सामने आया है।