बखरी: लौछे गांव में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या की, इलाके में फैली सनसनी
बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव के एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक विपुल सिंह का 32 वर्षीय पुत्र रोबिन कुमार सिंह है। घर से दूर पोठिया बहियार में युवक के शव को लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजन को दी। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।