गिरिडीह: गिरिडीह में चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा व युवा एसोसिएशन की संयुक्त बैठक संपन्न, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा गिरिडीह इकाई ओर ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुधवार को 12 बजे शहर के अलकापुरी स्थित जिलाध्यक्ष दुर्गा राम के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 नवंबर देवउठनी एकादशी के दिन धूमधाम से प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।