जमुई: स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर DM ने सभा कक्ष में की बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 28, 2025 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर सभा कक्ष में DM नवीन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई l इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। उक्त जानकारी DPRO ने सोमवार की रात 8:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी है।