जमुई: आंजन पुल के पास ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 28, 2025 जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग के आंजन पुल के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गई। जिस पर सवार युवती ओर एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। वही एक युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान निशु कुमारी व एक अन्य के रूप में की गई।