जमुई: महाराजगंज में संपत्ति को लेकर पुत्र ने मां-पिता के साथ की मारपीट, घटना CCTV में कैद, मां ने SP को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jul 28, 2025 महाराजगंज में प्रोपर्टी के लालच में सनकी बड़े पुत्र प्रेम चंदन द्वारा अपने पिता संजय कुमार गुप्ता और मां के साथ झगड़ा करने और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मां और पिता के साथ मारपीट करते हुए प्रेम चंदन की हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मामले में पीड़ित मां ने सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे SP को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।