जमुई: पत्नेश्वर मंदिर के पास बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 28, 2025 पत्नेश्वर मंदिर के पास सोमवार को 11 बजे के करीब मंदिर से पूजा कर पैदल लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इधर मामले की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है