सरीला: खेड़ा शिलाजीत गांव में अज्ञात चोरों का आतंक, कई घरों से नकदी-जेवरात चोरी, गांव में दहशत का माहौल, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत खेड़ा शिलाजीत गांव में चोरी की लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार की रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने गांव के कई घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।