कानपुर के गुजैनी में अधिवक्ता के घर पथराव के मामले में पुलिस पर गलत युवक को हिस्ट्रीशीटर समझकर उठाने का आरोप लगा है। आरोप है कि कांस्टेबल विष्णु ने पंकज चौहान को फोन कर धमकाया और बाद में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचकर दबाव बनाया। पंकज ने घटना के वक्त भोगनीपुर के एक ढाबे पर होने और CCTV फुटेज होने का दावा किया है। शिकायत पुलिस कमिश्नर तक पहुंची, जिसके बाद कांस्टेबल विष्णु को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच ACP नौबस्ता अभिषेक राहुल को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर नगर से ग्राउंड जीरो न्यूज़ के लिए सत्यम तिवारी की रिपोर्ट।
.
#Kanpur #KanpurNews #Gujaini #Police #PoliceAction
Mathura, Mathura | Aug 21, 2026