कटंगी: बाहकल में चंदन नदी में तेजी से कटाव, स्कूल टोला के ग्रामीणों को बाढ़ का डर
क्षेत्र की वर्षा आधारित चंदन नदी आज अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। रेत के अवैध और वैध उत्खनन की मार से नदी कई स्थानों पर लगभग खत्म हो चुकी है। जहां कहीं नदी का नामोनिशान बचा है, वहां उसके किनारे तेजी से कट रहे हैं। इस कटाव ने नदी किनारे दशकों से बसे ग्रामीणों और किसानों की नींद उड़ा दी है। कटंगी तहसील की ग्राम पंचायत बाहकल के स्कूल टोला में हालात सबसे बदतर ह