Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

मालिक की जान बचाने कोबरा से भिड़ गए कुत्ते। #lorminews #dogvssnake #dogsnakefight #viralshorts

Madhya Pradesh, India | Dec 25, 2024

MORE NEWS

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल– स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल 
विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में सांची में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न 

–––
–––

विश्व योग दिवस के अवसर पर सांची स्थित बौद्ध स्तूप परिसर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र छात्राओं तथा नागरिकों द्वारा एक साथ विभिन्न योग आसनों का  योगाभ्यास किया अभ्यास किया गया। 
इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली और तनावपूर्ण वातावरण में योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बन सकता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मन शांत रहता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने छात्र–छात्राओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और समग्र पद्धति है। कार्यक्रम स्थल पर एलइडी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल– स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में सांची में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न ––– ––– विश्व योग दिवस के अवसर पर सांची स्थित बौद्ध स्तूप परिसर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र छात्राओं तथा नागरिकों द्वारा एक साथ विभिन्न योग आसनों का योगाभ्यास किया अभ्यास किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली और तनावपूर्ण वातावरण में योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बन सकता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मन शांत रहता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने छात्र–छात्राओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और समग्र पद्धति है। कार्यक्रम स्थल पर एलइडी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प. बंगाल से देशभर के किसानों के खातों में अंतरित की 18,880 करोड़ रु. की सम्मान राशि
बाड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान का संदेश-हर पात्र किसान को पूरा सम्मान और समर्थन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से भोजपुर क्षेत्र की 31 सड़कों की दी स्वीकृति
हर बहन बनेगी ‘लखपति दीदी’, हर गरीब को पक्का मकान देने का संकल्प- केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान
नशामुक्ति, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन व समाज की संयुक्त मुहिम चलाने का शिवराज सिंह ने किया आह्वान
कम बारिश की आशंका पर केंद्र-राज्य सरकार का साझा कंटिजेंसी प्लान, किसानों को समय रहते सावधान रहने की केन्द्रीय मंत्री ने की अपील

----------
----------

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से 18,880 करोड़ रुपये सीधे 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर कर देश के अन्नदाताओं को एक और बड़ा आर्थिक संबल दिया। इसी कार्यक्रम से उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एग्रीस्टैक, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जैसी कई अहम कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की शुरुआत की, जिससे किसानों की आय सुरक्षा, प्राकृतिक खेती, डिजिटल एग्रीकल्चर और समग्र ग्रामीण विकास को नई गति मिलने जा रही है। इसी राष्ट्रीय आयोजन से वर्चुअल रूप से जुड़े रायसेन जिले के बाड़ी में आयोजित जनकल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के विजन को जमीन पर उतारने के लिए 31 नई ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति, मूंग खरीदी की मंजूरी, पीएम आवास योजना के तहत हर पात्र परिवार को पक्का मकान, लाडली बहना और ‘लखपति दीदी’ अभियान के माध्यम से बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सूखे की आशंका के बीच किसानों के हितों की रक्षा के लिए व्यापक कंटिजेंसी प्लान का ऐलान किया।

बाड़ी, रायसेन के जनकल्याण शिविर से शिवराज सिंह चौहान का संदेश

प्रधानमंत्री के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े बाड़ी (जिला रायसेन) में आयोजित जनकल्याण शिविर के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री  चौहान ने किसानों, बहनों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र से मिलने वाले 6000 रु. के साथ मध्य प्रदेश सरकार भी उतनी ही राशि जोड़कर राज्य के किसानों को हर साल 12,000 रु. की सीधी सहायता दे रही है, ताकि खेती के जोखिम कम हों और परिवार को नियमित सहारा मिल सके।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि बाड़ी का यह शिविर केवल भाषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें आए हर आवेदन पर कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ पहुंचाया जाएगा, ताकि ‘रामराज्य’ और सुशासन की अवधारणा जमीन पर दिखाई दे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं, चाहे वह किसान क्रेडिट कार्ड हो, फसल बीमा योजना हो या विभिन्न पेंशन और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और कोई भी योग्य हितग्राही वंचित नहीं रहेगा।

सड़कों की बड़ी सौगात और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे पर फोकस

अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने भोजपुर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 31 नई सड़कों की स्वीकृति की घोषणा की और कहा कि इन सड़कों के निर्माण से छोटे-छोटे गाँव, टोले और बस्तियाँ मुख्य सड़कों से जुड़ेंगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि सड़क समृद्धि की सहचरी है और इसी सोच के साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य अवसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से गांवदृगांव तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचा रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रायसेन जिले में अब तक स्वीकृत 1.36 लाख से अधिक मकानों में से 1.08 लाख से ज्यादा मकान पूरे हो जाने की जानकारी देते हुए बताया कि हाल के सर्वे में चिन्हित 1.37 लाख कच्चे मकानों का भौतिक सत्यापन कर हर पात्र परिवार को पक्का मकान देने का अभियान तेज किया जाएगा। शिविर में मौजूद सरपंचों और जनप्रतिनिधियों से उन्होंने अपील की कि वे गांव-गांव में बैठकों के माध्यम से नई ‘विकसित भारत जीदृराम जी योजना’ के तहत मिलने वाले 7500 करोड़ रु. (9 माह के लिए, मध्य प्रदेश हिस्से) का उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तय करें, ताकि सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं गांव की प्राथमिकता के अनुसार विकसित हो सकें।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत अगले पांच वर्षों में देशभर में 75 लाख करोड़ रु. से अधिक के निवेश का लक्ष्य है, जिससे ग्राम स्तर पर विकास के लगभग सभी लंबित कार्य पूरे करने का रोडमैप तैयार हो चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सरपंचों की विस्तृत कार्यशाला आयोजित कर उन्हें उन कार्यों की पूरी सूची और प्रक्रियाएं समझाई जाएं, जिन्हें ग्राम सभा स्वयं तय कर सकती है, ताकि योजना की शुरुआत के पहले दिन से ही गांवों में काम तेज गति से शुरू हो सके।

किसान हितों की सुरक्षा-मूंग खरीदी, बीमा, सूखा प्रबंधन और महिला सशक्तिकरण

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने मंच से घोषणा की कि मप्र सरकार ने केंद्र से मूंग खरीदी की अनुमति मांगी थी, बाड़ी की धरती से ही मूंग खरीदी की औपचारिक स्वीकृति दी जा रही है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल सकेगा। उन्होंने मूंग को प्रदेश की तीसरी फसल बताते हुए कहा कि इसी ने कई किसानों की आर्थिक स्थिति बदली है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संकल्प है कि किसानों के पसीने की हर बूंद की पूरी कीमत दी जाए और एमएसपी पर पारदर्शी खरीद सुनिश्चित हो।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किसान क्रेडिट कार्ड अभियान को तेज करने और फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की अपील की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं और बाजार के उतारदृचढ़ाव से होने वाले नुकसान से किसानों की आय सुरक्षित रह सके। उन्होंने मौसम वैज्ञानिकों के अनुमानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार अलनीनो प्रभाव के कारण कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश की आशंका है, इसलिए राज्यवार कंटिजेंसी प्लान तैयार कर किसानों को फसल चयन, बीज, नमी संरक्षण और जल प्रबंधन की वैज्ञानिक सलाह दी जाएगी, ताकि कम वर्षा की स्थिति में भी उत्पादन और आय पर न्यूनतम असर पड़े।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए श्री चौहान ने ‘लाडली बहना’ योजना को पूरे देश के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि म.प्र. में बहनों को हर महीने 1500 रु. की सहायता दी जा रही है, जिसे धीरेदृधीरे बढ़ाकर 3000 रु. तक ले जाने का लक्ष्य है, ताकि बहनों को सम्मानपूर्वक आर्थिक स्वावलंबन मिल सके। उन्होंने आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हर बहन को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प दोहराया और बताया कि समूहों में न जुड़ी सभी गरीब बहनों को जोड़कर उनकी ट्रेनिंग, बैंक लिंकिंग, लोन और मार्केटिंग की समन्वित व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी सालाना आमदनी कम से कम 1 लाख रु. तक पहुंच सके।

युवाओं, गरीब परिवारों और सामाजिक सुधारों पर विशेष बल

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों के लिए विदिशा में प्रारंभ की गई ‘मामा कोचिंग क्लास’ को रायसेन में भी शुरू करने और आगे चलकर ‘कैरियर काउंसलिंग सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की, ताकि सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के साथदृसाथ स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और निजी सेक्टर की जरूरतों के अनुरूप स्किल्ड मैनपावर तैयार की जा सके। उन्होंने उद्योग संगठनों के साथ मिलकर ऐसे कोर्स शुरू करने की बात कही, जिनसे युवाओं को बेहतर वेतन वाली नौकरियों और उद्यमिता के अवसर मिलें।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर और टाटा कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा की जा रही जांच-उपचार व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा-कार्य ही उनके लिए राजनीति का वास्तविक अर्थ है। उन्होंने नशा मुक्ति, अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन व समाज की संयुक्त मुहिम चलाने का आह्वान किया और ग्राम स्तर पर समितियां बनाकर जन-जागरण, शिकायत और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री की एक देश-एक चुनाव की अवधारणा का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की कि वे बार-बार के चुनावी खर्च व प्रशासनिक बाधाओं से मुक्त होकर विकास-केन्द्रित राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए इस महत्त्वपूर्ण सुधार के साथ खड़े हों। साथ ही उन्होंने किसानों, बहनों और युवाओं को नशामुक्त समाज और बेटियों का सम्मान करने का संकल्प भी दिलाया।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त की राशि देशभर के किसानों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। हमारे प्रदेश में किसानों को किसान सम्मान निधि के 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 06 हजार रू इस प्रकार हर साल 12 हजार रू की राशि प्रदेश के किसानों को प्रदान की जा रही है। इस राशि से किसानों को बहुत मदद मिल रही है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि हो रही है, पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है, किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। किसानों को उन्नत और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी देने का काम भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में होशंगाबाद सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी तथा भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने भी संबोधित किया।
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने बाड़ी में 785.02 लाख रू लागत से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अनेक विकास और निर्माण कार्यो की सौगात भी दी गई। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन प्राप्त किए। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याण शिविर और स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen  Department of Agriculture, Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प. बंगाल से देशभर के किसानों के खातों में अंतरित की 18,880 करोड़ रु. की सम्मान राशि बाड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान का संदेश-हर पात्र किसान को पूरा सम्मान और समर्थन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से भोजपुर क्षेत्र की 31 सड़कों की दी स्वीकृति हर बहन बनेगी ‘लखपति दीदी’, हर गरीब को पक्का मकान देने का संकल्प- केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान नशामुक्ति, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन व समाज की संयुक्त मुहिम चलाने का शिवराज सिंह ने किया आह्वान कम बारिश की आशंका पर केंद्र-राज्य सरकार का साझा कंटिजेंसी प्लान, किसानों को समय रहते सावधान रहने की केन्द्रीय मंत्री ने की अपील ---------- ---------- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से 18,880 करोड़ रुपये सीधे 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर कर देश के अन्नदाताओं को एक और बड़ा आर्थिक संबल दिया। इसी कार्यक्रम से उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एग्रीस्टैक, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जैसी कई अहम कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की शुरुआत की, जिससे किसानों की आय सुरक्षा, प्राकृतिक खेती, डिजिटल एग्रीकल्चर और समग्र ग्रामीण विकास को नई गति मिलने जा रही है। इसी राष्ट्रीय आयोजन से वर्चुअल रूप से जुड़े रायसेन जिले के बाड़ी में आयोजित जनकल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के विजन को जमीन पर उतारने के लिए 31 नई ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति, मूंग खरीदी की मंजूरी, पीएम आवास योजना के तहत हर पात्र परिवार को पक्का मकान, लाडली बहना और ‘लखपति दीदी’ अभियान के माध्यम से बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सूखे की आशंका के बीच किसानों के हितों की रक्षा के लिए व्यापक कंटिजेंसी प्लान का ऐलान किया। बाड़ी, रायसेन के जनकल्याण शिविर से शिवराज सिंह चौहान का संदेश प्रधानमंत्री के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े बाड़ी (जिला रायसेन) में आयोजित जनकल्याण शिविर के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने किसानों, बहनों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र से मिलने वाले 6000 रु. के साथ मध्य प्रदेश सरकार भी उतनी ही राशि जोड़कर राज्य के किसानों को हर साल 12,000 रु. की सीधी सहायता दे रही है, ताकि खेती के जोखिम कम हों और परिवार को नियमित सहारा मिल सके। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि बाड़ी का यह शिविर केवल भाषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें आए हर आवेदन पर कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ पहुंचाया जाएगा, ताकि ‘रामराज्य’ और सुशासन की अवधारणा जमीन पर दिखाई दे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं, चाहे वह किसान क्रेडिट कार्ड हो, फसल बीमा योजना हो या विभिन्न पेंशन और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और कोई भी योग्य हितग्राही वंचित नहीं रहेगा। सड़कों की बड़ी सौगात और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे पर फोकस अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने भोजपुर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 31 नई सड़कों की स्वीकृति की घोषणा की और कहा कि इन सड़कों के निर्माण से छोटे-छोटे गाँव, टोले और बस्तियाँ मुख्य सड़कों से जुड़ेंगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि सड़क समृद्धि की सहचरी है और इसी सोच के साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य अवसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से गांवदृगांव तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रायसेन जिले में अब तक स्वीकृत 1.36 लाख से अधिक मकानों में से 1.08 लाख से ज्यादा मकान पूरे हो जाने की जानकारी देते हुए बताया कि हाल के सर्वे में चिन्हित 1.37 लाख कच्चे मकानों का भौतिक सत्यापन कर हर पात्र परिवार को पक्का मकान देने का अभियान तेज किया जाएगा। शिविर में मौजूद सरपंचों और जनप्रतिनिधियों से उन्होंने अपील की कि वे गांव-गांव में बैठकों के माध्यम से नई ‘विकसित भारत जीदृराम जी योजना’ के तहत मिलने वाले 7500 करोड़ रु. (9 माह के लिए, मध्य प्रदेश हिस्से) का उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तय करें, ताकि सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं गांव की प्राथमिकता के अनुसार विकसित हो सकें। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत अगले पांच वर्षों में देशभर में 75 लाख करोड़ रु. से अधिक के निवेश का लक्ष्य है, जिससे ग्राम स्तर पर विकास के लगभग सभी लंबित कार्य पूरे करने का रोडमैप तैयार हो चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि सरपंचों की विस्तृत कार्यशाला आयोजित कर उन्हें उन कार्यों की पूरी सूची और प्रक्रियाएं समझाई जाएं, जिन्हें ग्राम सभा स्वयं तय कर सकती है, ताकि योजना की शुरुआत के पहले दिन से ही गांवों में काम तेज गति से शुरू हो सके। किसान हितों की सुरक्षा-मूंग खरीदी, बीमा, सूखा प्रबंधन और महिला सशक्तिकरण केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने मंच से घोषणा की कि मप्र सरकार ने केंद्र से मूंग खरीदी की अनुमति मांगी थी, बाड़ी की धरती से ही मूंग खरीदी की औपचारिक स्वीकृति दी जा रही है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल सकेगा। उन्होंने मूंग को प्रदेश की तीसरी फसल बताते हुए कहा कि इसी ने कई किसानों की आर्थिक स्थिति बदली है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संकल्प है कि किसानों के पसीने की हर बूंद की पूरी कीमत दी जाए और एमएसपी पर पारदर्शी खरीद सुनिश्चित हो। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किसान क्रेडिट कार्ड अभियान को तेज करने और फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की अपील की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं और बाजार के उतारदृचढ़ाव से होने वाले नुकसान से किसानों की आय सुरक्षित रह सके। उन्होंने मौसम वैज्ञानिकों के अनुमानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार अलनीनो प्रभाव के कारण कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश की आशंका है, इसलिए राज्यवार कंटिजेंसी प्लान तैयार कर किसानों को फसल चयन, बीज, नमी संरक्षण और जल प्रबंधन की वैज्ञानिक सलाह दी जाएगी, ताकि कम वर्षा की स्थिति में भी उत्पादन और आय पर न्यूनतम असर पड़े। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए श्री चौहान ने ‘लाडली बहना’ योजना को पूरे देश के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि म.प्र. में बहनों को हर महीने 1500 रु. की सहायता दी जा रही है, जिसे धीरेदृधीरे बढ़ाकर 3000 रु. तक ले जाने का लक्ष्य है, ताकि बहनों को सम्मानपूर्वक आर्थिक स्वावलंबन मिल सके। उन्होंने आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हर बहन को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प दोहराया और बताया कि समूहों में न जुड़ी सभी गरीब बहनों को जोड़कर उनकी ट्रेनिंग, बैंक लिंकिंग, लोन और मार्केटिंग की समन्वित व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी सालाना आमदनी कम से कम 1 लाख रु. तक पहुंच सके। युवाओं, गरीब परिवारों और सामाजिक सुधारों पर विशेष बल केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों के लिए विदिशा में प्रारंभ की गई ‘मामा कोचिंग क्लास’ को रायसेन में भी शुरू करने और आगे चलकर ‘कैरियर काउंसलिंग सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की, ताकि सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के साथदृसाथ स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और निजी सेक्टर की जरूरतों के अनुरूप स्किल्ड मैनपावर तैयार की जा सके। उन्होंने उद्योग संगठनों के साथ मिलकर ऐसे कोर्स शुरू करने की बात कही, जिनसे युवाओं को बेहतर वेतन वाली नौकरियों और उद्यमिता के अवसर मिलें। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर और टाटा कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा की जा रही जांच-उपचार व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा-कार्य ही उनके लिए राजनीति का वास्तविक अर्थ है। उन्होंने नशा मुक्ति, अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन व समाज की संयुक्त मुहिम चलाने का आह्वान किया और ग्राम स्तर पर समितियां बनाकर जन-जागरण, शिकायत और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री की एक देश-एक चुनाव की अवधारणा का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की कि वे बार-बार के चुनावी खर्च व प्रशासनिक बाधाओं से मुक्त होकर विकास-केन्द्रित राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए इस महत्त्वपूर्ण सुधार के साथ खड़े हों। साथ ही उन्होंने किसानों, बहनों और युवाओं को नशामुक्त समाज और बेटियों का सम्मान करने का संकल्प भी दिलाया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त की राशि देशभर के किसानों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। हमारे प्रदेश में किसानों को किसान सम्मान निधि के 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 06 हजार रू इस प्रकार हर साल 12 हजार रू की राशि प्रदेश के किसानों को प्रदान की जा रही है। इस राशि से किसानों को बहुत मदद मिल रही है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि हो रही है, पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है, किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। किसानों को उन्नत और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी देने का काम भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में होशंगाबाद सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी तथा भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने भी संबोधित किया। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने बाड़ी में 785.02 लाख रू लागत से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अनेक विकास और निर्माण कार्यो की सौगात भी दी गई। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन प्राप्त किए। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याण शिविर और स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण
जलशोधन संयंत्र परिसर में किया पौधरोपण, परियोजना की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

-------
-------

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, भोपाल अंतर्गत सांची जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण आज एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया। एडीबी की टीम में विशेषज्ञ श्री विवेक विशाल, सुश्री रुपोस्रोता कहाली एवं श्री कार्लिटो शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान एडीबी दल ने जल शोधन संयंत्र के विभिन्न निर्माणाधीन घटकों का अवलोकन करते हुए परियोजना की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। दल ने परियोजना के निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री सुबोध जैन, सहायक परियोजना प्रबंधक श्री राहुल समाधिया, सीडीओ श्री गिरीश नायर, डॉ. अमित कुल्हार, परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के श्री दीपक हतवाले सहित संविदाकार के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। एडीबी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जल शोधन संयंत्र परिसर में पौधरोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा पर्यटन नगरी सांची में जल प्रदाय परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Urban Development & Housing MP

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण जलशोधन संयंत्र परिसर में किया पौधरोपण, परियोजना की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा ------- ------- नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, भोपाल अंतर्गत सांची जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण आज एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया। एडीबी की टीम में विशेषज्ञ श्री विवेक विशाल, सुश्री रुपोस्रोता कहाली एवं श्री कार्लिटो शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान एडीबी दल ने जल शोधन संयंत्र के विभिन्न निर्माणाधीन घटकों का अवलोकन करते हुए परियोजना की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। दल ने परियोजना के निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री सुबोध जैन, सहायक परियोजना प्रबंधक श्री राहुल समाधिया, सीडीओ श्री गिरीश नायर, डॉ. अमित कुल्हार, परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के श्री दीपक हतवाले सहित संविदाकार के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। एडीबी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जल शोधन संयंत्र परिसर में पौधरोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा पर्यटन नगरी सांची में जल प्रदाय परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Urban Development & Housing MP

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

एच. डी. पी. सिंचाई पाइप 10 साल की गारंटी वह भी उचित दाम में #shortsvideo

एच. डी. पी. सिंचाई पाइप 10 साल की गारंटी वह भी उचित दाम में #shortsvideo

Raisen, Raisen | Jun 19, 2026

मालिक की जान बचाने कोबरा से भिड़ गए कुत्ते। #lorminews #dogvssnake #dogsnakefight #viralshorts - Madhya Pradesh News