बलरामपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में 50 टीबी मरीजों को सीएमओ ने वितरित की पोषण पोटली
21 जनवरी मंगलवार दोपहर 2 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में टीबी के पचास मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि 100 दिन के टीबी मुक्त महाअभियान में हेल्थ वर्कर, आशा, आंगनवाड़ी और आशा संगिनी अपने क्षेत्र के घर परिवारों में जाकर टीबी के संभावित मरीजों की जांच करेंगी।