गोरखपुर में जिला प्रशासन ने अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी दीपक मीणा और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में खान विभाग और जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने 24 फरवरी 2026 को अभियान चलाया।तहसील सदर के ग्राम देवकली स्थित गुरु गोरखनाथ ब्रिक फील्ड पर छापा मारकर ईंट पथाई का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।