मैहर: मैहर में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, गौवघाट में ट्रक फंसा
सतना और मैहर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसी बीच मुकुंदपुर-ताला मार्ग के गौवघाट के बीचोंबीच पानी के तेज बहाव में एक ट्रक फंस गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात किया गया है।