ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में बालू ट्रकों से ₹200 की उगाही, समाजसेवी ने ईओ को दी एफआईआर की चेतावनी
ब्रह्मपुर में बालू लदे ट्रकों से कथित अवैध उगाही का मामला सामने आया है, जिससे ट्रक चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रक चालकों ने समाजसेवी चितरंजन राय से शिकायत की कि उनसे ब्रह्मपुर क्षेत्र में प्रति ट्रक 200 रुपये की वसूली की जा रही है।