चम्पावत: कोलकाता में महिला डॉक्टर और रुद्रपुर में नर्स की हत्या के विरोध में डीएच से लेकर गांधी चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला
डॉ अजय के नेतृत्व में तथा डॉ विराज राठी के संचालन में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें डॉक्टर संगठन,फार्मासिस्ट,नर्स एनएचएम कर्मी,मिनिस्टीरियल कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा की मांग की गई। डॉ प्रदीप बिष्ट, डॉ राशि भटनागर, डॉ अजय, डॉ वेंकटेश द्विवेदी, डॉ रवि, डॉ.गौरांग जोशी, डॉ नरेंद्र चौहान शामिल रहे।