चम्पावत: गोरलचौड़ मैदान में चल रहे मिनी गोरल कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 मुकाबले में एबीसी ने मॉडर्न को 2-1 से हराया
चंपावत स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान मेंआयोजित मिनीगोरल कप अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में एबीसी ने मॉडर्न को 2-1 से हरा दिया। मैच में एबीसी की तरफ से तरुण ने दो गोल किए। मॉडर्न की ओर से हिमांशु ने एक गोल किया। ऋतिक तड़ागी विकास चौधरी रितेश महर मैच रेफरी रहे।