चम्पावत: 18 अगस्त को जनपद चंपावत में आयोजित होने वाली एलटी परीक्षा को लेकर सीओ वंदना वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को किया ब्रीफ
जिला मुख्यालय में 18 अगस्त को आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर शनीवार को सीओ वंदना वर्मा ने चंपावत पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु अपील की है। चंपावत जिले के पांच परीक्षा केंद्र पर यह परीक्षा आयोजित होगी।