चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अगस्त रविवार को जनपद चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अगस्त रविवार को जनपद चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। शनिवार को जिला अधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चंपावत जिले के अमोडी व बनबसा में रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे। बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।