चम्पावत: सीएम धामी के रविवार को अमोड़ी डिग्री कॉलेज एवं मंगलम बैंक्वेट हॉल बनबसा में भ्रमण को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
उन्होंने कार्यक्रम स्थलों में छूटी हुई शेष व्यवस्थाओं को आज ही पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहें और अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें । उन्होंने कार्यक्रम स्थलों में की गई विद्युत, पेयजल, बैरिकेडिंग, सड़क मार्ग आदि का निरीक्षण किया।