चम्पावत: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में चंपावत जिले में तैनात एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में शनिवार को चंपावत जिले की विभिन्न अस्पतालों में तैनात एनएचएम कर्मचारियों ने भी विरोधी जताया है। एनएचएम कर्मचारियों ने महिला डॉक्टर के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा सुनाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ के माध्यम से पत्र भेज कर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग उठाई है।