लोहरदगा: लिंग आधारित हिंसा और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में नगर भवन में एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
लोहरदगा। बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहरी नगर भवन में बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत सहित वरीय अधिकारी उपस्थित हुए