लोहरदगा: आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त व एसपी ने किया
इस मौके पर मुख्य अतिथि उपयुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्णा परेड का निरीक्षण एसपी हरीश बिन जामां के साथ किया। इस दौरान पूर्व अभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नेतृत्व किया,पूरा अभ्यास परेड के साथ ही राष्ट्रगान और झंडे का भी सलामी देने का भी अभ्यास कराया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल के विद्यार्थी बैंड और ड्रम सेट के साथ परेड में शामिल रहे।