लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम में डीसी और एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर होने वाली परेड का किया निरीक्षण
26 जनवरी को बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को यादगार बनाने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने परेड रिहर्सल किया। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शामिल होंगे।