पुन्हाना: पंचायती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में वार्ड नं 19 से जिला पार्षद व नूंह जिला प्रमुख जान मोहम्मद अयोग्य करार दिया
Punahana, Nuh | Apr 10, 2024 हरियाणा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक ने हाईकोर्ट के आदेश पर संज्ञान लेते नूंह जिले के वार्ड 19 से जिला पार्षद जान मोहम्मद द्वारा पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे करने पर उक्त कार्रवाई की है। वहीं जिला पार्षद पद से अयोग्य करार देने पर जान मोहम्मद अब जिला प्रमुख भी नहीं रह पाएंगे। विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से जिले के राजनीतिक गर्मा गई है।